Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः नकली शक्ति सीड्स कंपनी के धान और बीज की दस अप्रैल को होगी नीलामी


गुरसहायगंज/कन्नौज।  जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज पर पंजीकृत कॉपीराइट एक्ट से संबंधित प्रकरण में बरामद नकली शक्ति सीड्स कंपनी के धान बीज के निस्तारण हेतु नीलामी की कार्यवाही की जानी है। उक्त प्रकरण में कुल 217 बोरी सील पैक तथा 7 बोरी खुली अवस्था में धान बीज बरामद किया गया था, जिसे थाना परिसर के मालखाना में सुरक्षित रखा गया है। समय के साथ बीज के खराब होने एवं क्षति की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए माननीय न्यायालय एसीजेएम, कन्नौज से दिनांक 10.02.2026 को नीलामी की अनुमति प्राप्त की गई है। तत्पश्चात अपर जिलाधिकारी कन्नौज द्वारा दिनांक 24.03.2026 को नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा दिनांक 10.04.2026 को नीलामी की तिथि निर्धारित की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |