Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मैनपुरी: सड़क के गड्ढों ने ली बाइक सवार परिवार की परीक्षा, कंटेनर ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


बेवर/मैनपुरी। क्षेत्र में सड़क की बदहाली अब राहगीरों के लिए काल बनने लगी है। बुधवार शाम कुसमरा से बेवर की ओर बाइक पर जा रहा एक परिवार सड़क उखड़ी होने के कारण हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे कंटेनर के चालक ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान बाल-बाल बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे की है। एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से बेवर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वे मझोला के पास पहुंचे, सड़क बुरी तरह उखड़ी होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। पूरा परिवार सड़क पर गिर पड़ा। 

जिस वक्त बाइक गिरी, ठीक पीछे से एक तेज रफ्तार कंटेनर आ रहा था। बाइक सवारों को सड़क पर गिरता देख चालक ने सूझबूझ दिखाई और महज 3 फीट की दूरी पर ब्रेक लगा दिए। यदि कंटेनर नहीं रुकता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और परिवार को सड़क किनारे किया। मौके पर मौजूद श्लोक दीक्षित उर्फ लिटिल ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया और उन्हें आगे की जांच के लिए डॉक्टर को दिखाने की सलाह देकर गंतव्य के लिए रवाना किया। सड़क की इस जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |