बेवर/मैनपुरी। कस्बा बेवर के मोहल्ला पुराना बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित कर रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष (सभासद) सौरभ गुप्ता उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सौरभ गुप्ता ने मेधावी छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड के साथ पेन और मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्जवल भविष्य की नींव है और बच्चों की इस सफलता में शिक्षकों व अभिभावकों का समान योगदान है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना चैहान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर शिक्षक गण श्रीमती अंजली दीक्षित, श्रीमती अल्का चैहान, श्रीमती नीलम, श्री विश्वेंद्र, श्री प्रिंस वर्मा, श्री अशोक और इमरान जी ने भी बच्चों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में अभिभावक और पत्रकार बंधु मौजूद रहे। अपने बच्चों की उपलब्धि देख अभिभावकों के चेहरे खिले नजर आए। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
