Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जनप्रतिनिधियों का सम्मान जनसत्ता दल की पहचान! विधायक विनोद सरोज ने किया अभिनंदन


बाबागंज/प्रतापगढ़। जनप्रतिनिधियों के सम्मान और उनके कार्यों की सराहना को प्राथमिकता देने वाली जनसत्ता दल ने मंगलवार को बाबागंज ब्लॉक परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के रामपुर संग्रामगढ़ व लालगंज ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बाबागंज विधायक एवं जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज ने जनप्रतिनिधियों को माला, पुष्प, मिठाई और उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि लोकतंत्र की मजबूत कड़ी हैं और उनके योगदान का सम्मान करना जनसत्ता दल की परंपरा और पहचान है।

उन्होंने बताया कि पंचवर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, ताकि जनप्रतिनिधियों के कार्यों को सराहा जा सके। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए पुनः जनता का विश्वास जीतने का आह्वान किया।

विधायक विनोद सरोज ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) तथा एमएलसी कुमार अक्षय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन हो और वे जनता की सेवा में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करें। एक सवाल के जवाब में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वे राजनैतिक दलों में केवल जनसत्ता पार्टी को ही जानतें हैं क्योंकि यही पार्टी हमेशा उनके सुख-दुःख में खड़ी रहती है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बाबागंज प्रमुख प्रतिनिधि रामजस सरोज, राजेश पांडे, प्रधान रज्जन मिश्रा, सोनी तिवारी, आशीष सिंह, राकेश पटेल, संगम लाल जायसवाल, संतोष पांडे, बबलू सरोज, अजय तिवारी, प्रमोद पाल, संगीता पाल, दिवाकर शुक्ला, गब्बर सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा उमेश यादव, दिलीप यादव, राजू यादव, विनीत पांडे, रोहित सिंह, पंकज यादव, सूरज मिश्रा, प्रिंस यादव, राहुल सरोज और रवि सरोज सहित कई अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |