Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः डाॅ राजीव राॅय मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्री नगर (हसायन) पर आयोजित मुख्यमंन्त्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया गया


हाथरस। दिनांक-12.04.2026 को डाॅ राजीव राॅय मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्री नगर (हसायन)  पर आयोजित मुख्यमंन्त्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डाॅ ललितेश प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, श्री मानवीर सिंह फार्मासिस्ट, मयंक कुमार वार्ड बाॅय व विनीत कुमार स्वाीपर, उपस्थित पाये गये। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था , पंखेध्कूलर क्रियाशील पाये गये। दवाओं के सम्बन्ध में पूछे जाने पर फार्मासिस्ट द्वारा बताया गया कि मानक के अनुरूप 195 दवाओं के सापेक्ष 187 दवायें उपलब्ध थी, चिकित्सालय में 05 बेड मिले एवं लेबर रूम में साफ-सफाई ठीक प्रकार पायी गयी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के विषय में पूछे जाने पर बताया गया कि जब गर्भवती महिला डिलीवरी हेेतु चिकित्सालय में आती है तब दूरभाष के माध्यम से स्टाफ नर्स प्रियंका को आॅन काॅल बुलाया जाता है, जिनकी तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महौ पर है, को बुलाकर डिलीवरी करायी जाती है। माह में उनके द्वारा चार से पाॅच डिलीरी की जाती है।  

निरीक्षण के समय तक चिकित्सक द्वारा कुल 18 मरीजों को दवा देकर उपचारित किया गया था। फार्मासिस्ट द्वारा दवाईयों की प्रतिदिन हुयी खपत को रजिस्टर में एन्ट्री किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त व्यवस्थायें संतोषजनक पायी गयी। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विशेष संचारी रोग नियन्त्रणध्दस्तक अभियान के तहत ग्राम नगला आल का निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया गया कि ग्राम में नालियों की सफाई हेतु स्वीपर हफ्ते में दो बार आता है तथा सफाई करके जाता है। नालियों की सफाई सही प्रकार से पायी गयी। आशा तथा आंगनवाडी द्वारा घर-घर भ्रमण कर जन समुदाय को मच्छरों से बचाव  तथा मच्छरों से उत्पन्न होने वाले रोगों के विषय में जागरूक किया जा रहा था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |