चांदा। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम नगर पंचायत कोइरीपुर के मोहल्ला हनुमान नगर में स्थित अवैध रूप से संचालित एक क्लिनिक को सील किया । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुलतानपुर डाक्टर पीडी त्रिपाठी वरिष्ठ लिपिक विजय राय व सीएससी प्रतापपुर कमैचा अधीक्षक डॉक्टर आरसी यादव की संयुक्त टीम ने कोइरीपुर कस्बे के मोहल्ला हनुमान नगर में स्थित आर्या क्लिनिक पर पहुंचकर राय साहब गौतम पुत्र हरिराम गौतम निवासी कोइरीपुर को प्रैक्टिस करते हुए पाया । उनके दराज में तमाम प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां भी मिली । मौके पर उनके पिता हरिराम गौतम भी मौजूद रहे । जांच अधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर ना कोई डिग्री ना कोई डिप्लोमा दिखाए जाने के उपरांत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त क्लिनिक को सील किया । इस मौके पर बीपीएम डॉक्टर दिनेश सिंह सब इंस्पेक्टर अवधेश यादव व कांस्टेबल मौजूद रहे ।
वहीं दूसरी तरफ चांदा कस्बे के कादीपुर रोड पर स्थित आयुष हेल्थ केयर फार्मेसी पर भी पहुंच कर इस टीम द्वारा छापेमारी की गई । जहां पर मौजूद विशंभर नाथ द्वारा एक मरीज को ड्रिप लगाकर प्रेक्टिस किया जा रहा था । उन पर भी कार्रवाई की गई । स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है ।
