Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: तहसीलदार नेहा राजवंशी की देखरेख में थाना समाधान दिवस आयोजित


संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को थाना संग्रामपुर में अमेठी की तहसीलदार नेहा राजवंशी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया।थाना समाधान दिवस पर कुल 8 प्रार्थनापत्र आये जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया।थाना समाधान में जमीनी मामले को लेकर शिकायत आई जिसमें थाना प्रभारी संग्रामपुर संजय सिंह की देखरेख में दो का मौके पर निस्तारण किया गया।शेष मामले का स्थानीय निरीक्षण के बाद निस्तारण करने का आदेश दिया गया थाना दिवस पर आज मामला मधुपुर खदरी का चर्चा में रहा लेखपाल की शिकायत पर वर्तमान प्रधान अंशु माला कौशल के पति रवि कौशल पर 2ध्3 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। इतना ही नहीं थाना समाधान दिवस पर वर्तमान प्रधान व लेखपाल में नोंक-झोंक भी चली लेकिन विकास त्रिपाठी का कहना था कि ग्राम सभा निवासी त्रिलोकी सिंह की शिकायत थी कि वर्तमान प्रधान अंशु माला के पति रवि कौशल तालाबी जमीन  पर कब्जा करने की नियति से निर्माण कार्य करा रहे थे मौके पर शिकायत कर्ता की शिकायत सही मिली इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए राजस्व विभाग द्वारा चेतावनी नोटिस चस्पा की गई फिर भी  प्रधान का निर्माण कार्य बंद न हुआ इसपर राजस्व विभाग की संस्तुति पर शिकायत कर्ता की तहरीर पर वर्तमान प्रधान अंशु माला के पति रवि कौशल पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |