संग्रामपुर: अग्निदेव का कहर! घर व गेहूं की फसल जलकर खाक
April 11, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जनपद के थाना संग्रामपुर क्षेत्र मे विभिन्न स्थानो पर अग्निदेव का कहर देखने को मिला जहां गेहूं की फसल सहित घर जलकर राख हो गया। पहला मामला थाना संग्रामपुर क्षेत्र के शुकुल पुर निवासी दूधनाथ यादव व उनके भाई के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे घर में रखे घरेलू सामान भूसा गेहूं आदि जलकर राख हो गया मौके पर पी आर वी टीम पहुंची और पीड़ित दूधनाथ से घटना की जानकारी ली। बताया गया कि आग की लपटे हवा में बातें कर रही थी लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दूधनाथ ने बताया कि मैं अपने घर के पास नीम के पेड़ के पास बैठा था कि अचानक हमारे घर पर आग की लपटे दिखाई दी जोर - जोर से आवाज लगाकर गांव के लोगों को एकत्रित किया सभीके सहयोग से आग बुझाई गई लेकिन तब तक घर में रखे घरेलू सामान भूसा गेहूं आदि जलकर राख हो गए उन्होंने एक अंदेशा जताया कि घर के ऊपर बिजली का तार गया है जो पूरी तरह जर्जर और ढीला है हवा के बेग से तार आपस में टकराया और आग लग गई। फिलहाल जांच के बाद ही आग लगने का कारण पता लगेगा। वही थाना संग्रामपुर क्षेत्र के राम गढ़ निवासी नरेन्द्र बहादुर सिंह , धनंजय सिंह की करीब दो बीघा गेहूं की पकी फसल जल कर राख हो गई। पीड़ित के अनुसार गेहूं की फसल पक चुकी थी आज कल में ही गेहूं की फसल की मड़ाई कराने वाले थे कि आज गेहूं के बीच में आग धधकती दिखाई दी गांव वाले की मदद से आग पर काबू किया गया लेकिन दो बीघा गेहूं जलकर राख हो गया यही घटना पू्र्व प्रधान प्रतिनिधि सोनारीकनू चंद्रभान पाण्डेय के खेत में आग लग गई लेकिन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सहायता से आग बुझा दी गई जिससे भारी नुकसान से बचा लिया गया । चंद्रभान पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आज हमारे गांव में आग वाली घटना होने से बचाया गया नहीं तो कई बीघा गेहूं जलकर राख हो जाता।
