संग्रामपुर: पुलिस ने महिला को भेजा जेल
April 11, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर चलाएं जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत आज थाना संग्रामपुर पुलिस ने 1625 ग्राम गांजा 5130 रुपया नकदी दो एंड्रॉयड फोन और एक तराजू और एक कांटा बरामद कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया।थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सीता पत्नी गोविंद कोरी निवासी ठेंगहा 100 .200. व 300 रूपये की पुड़िया का बंडल बनाकर अवैध गांजा बेचती थी मुखविर की सूचना पर आज संग्रामपुर पुलिस ने अवैध गांजा बेचते महिला को पकड़ा उसके पास 1625 ग्राम अवैध गांजा तराजू नकदी 5130 रुपया बरामद कर कार्रवाई की गई।
