Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलिया: अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज


मनियर/बलिया। सरजू नदी किनारे अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर- ट्रॉली को सीज कर दिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ती अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि घाघरा नदी के मनियर क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया और ट्रॉली में लदी बालू को जब्त करते हुए वाहन को सीज कर दिया।

थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध खनन से नदी का कटाव बढ़ रहा है और आसपास की कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने भी बिना अनुमति खनन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |