लखनऊः रोहतक रनर्स ग्रुप द्वारा बाबा साहब को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
April 14, 2026
लखनऊ। डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के 135 वे जन्मदिवस के अवसर पर रोहतक रनर्स ग्रुप द्वारा वेटेरन एथलीट रामफल फोगाट के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दौड़ का आयोजन किया गया ।इस दौड़ की शुरुआत सुबह 7.00 बजे छोटू राम स्टेडियम से हुई और सभी धावक अंबेडकर चैक पर डॉक्टर अंबेडकर के स्टैच्यू तक दौड़ कर पहुँचे व उन्हें नमन कर वापिस स्टेडियम में दौड़ते हुए पहुँचे ।इस दौड़ में बिमला बनवाला,वंशिका मलिक,मिथलेश हुडा,हार्दिक हुड़ा,तुलसी लखेरा ,जितेंदर हुडा ,अशोक यादव,रमेश हूडा,रणबीर मलिक,जितेन्द्र गहलावत,बलराज सिंह तोमर,नवनीत हुड्डा,कपिल ए एस आई,आनंद दलाल,रविंद्र सिवाच ,कोच रोहित राठी,फौजी अमित काद्यान,धर्म सिंह व अरविन्द पाल दहिया आदि शामिल रहे ।
