Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः देश भारती पब्लिक इंटर कॉलेज में हुआ अम्बेडकर जयंती पर भव्य समारोह


लखनऊ। देश भारती पब्लिक इंटर कॉलेज सेक्टर 1 एफ ब्लॉक राजाजीपुरम लखनऊ में संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 की छात्रा इलमा मेराज ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनके द्वारा दिए गए समानता, शिक्षा और अधिकारों के संदेश पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपने वक्तव्य में डॉ. अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि उनके सिद्धांत आज भी हम सभी को आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय कवि वेद व्रत वाजपेयी ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के लिए पथप्रदर्शक बताया और विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

उप प्रबंधक एवं कवि मनु व्रत वाजपेयी ने अपने काव्यात्मक अंदाज में डॉ. अंबेडकर के संघर्ष और उनके महान योगदान को प्रस्तुत करते हुए सभी को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य एवं अभिनेता जय व्रत वाजपेयी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और शिक्षा के महत्व को समझाते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |