Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः जगदीशपुरा में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती


आगरा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में जगदीशपुरा क्षेत्र में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद सोनी एवं उनके परिवार द्वारा फल वितरण कर जरूरतमंदों के बीच सेवा भाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब का जन्मदिन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर अधिवक्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों और युवाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को समाज में समानता और अधिकारों की प्राप्ति का सबसे बड़ा माध्यम बताया है।

कार्यक्रम में शैलेन्द्र सोनी एडवोकेट, विशाल प्रसाद एडवोकेट, श्रीमती दीपमाला एडवोकेट, बिजेंदर पाल एडवोकेट, हरेंद्र पाल एडवोकेट, दीपक चैधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |