संग्रामपुरः युवक पर मधुमक्खियों का हमला
April 04, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे जोगाजीत मजरे भवसिंहपुर निवासी कृष्ण कुमार वर्मा पुत्र गुरुदीन वर्मा उम्र 45 वर्ष आज दोपहर शीतलागंज से अपने घर महुआ के बाग गोवर्धन पुर होते हुए घर जोगाजीत का पुरवा जा रहे थे कि बाग में पहले ने असमानों में उड़ा रही मधुमक्खियां कृष्ण कुमार पर हमला कर दी जिससे कृष्ण कुमार के पूरे शरीर को अपने जहरीले टंक से चुभो डाला आसपास से लोगों से धुआं करके किसी तरह कृष्ण कुमार की जान बचाई और घायल कृष्ण कुमार को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां इलाज के बाद राहत मिली।
