Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः फैकेल्टी डेवलपमेंट एंड अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित! कुशल शिक्षक समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण-डॉ आशीष कुमार त्रिपाठी


जगदीशपुर/अमेठी। जगदीशपुर के रानीगंज में डीजे कान्वेंट स्कूल में शनिवार को डीजे ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से एक फैकेल्टी डेवलपमेंट एंड अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, अमेठी के एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ आशीष कुमार त्रिपाठी रिसोर्स पर्सन के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में डीजे कान्वेंट स्कूल, रानीगंज और डीजे ग्लोबल स्कूल, जगदीशपुर के सभी शिक्षक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता व रिसोर्स पर्सन डॉ आशीष कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों को बेहतर शिक्षण तकनीक सिखाते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षकों की लगन व मेहनत से ही छात्रों का भविष्य तंय होता है। उन्होंने कहा कि कुशल शिक्षक समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। डॉ आशीष कुमार त्रिपाठी ने शिक्षण के विभिन्न कौशलों, कलाओं व छात्रों के काउंसलिंग करने की विधियों को उदाहरण सहित विस्तार से बताया। डीजे ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के डेवलपमेंट प्रोग्राम से शिक्षकों के कार्य कुशलता में वृद्धि होती है और वह बेहतर ढंग से छात्रों को शिक्षा प्रदान करने में समर्थ हो पाते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक  उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |