Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: तेज रफ्तार का कहर! मंगनी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, कई घायल


बीसलपुर। जनपद के बीसलपुर-रसिया खानपुर मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। ग्राम अमृता खास स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रसिया खानपुर निवासी अब्दुल सलीम अपनी पुत्री जिया खालिदा की मंगनी तय होने के चलते उसे खरीदारी कराने बीसलपुर लेकर गए थे। आवश्यक सामान खरीदने के बाद वे बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे अमृता खास गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार और अनियंत्रित आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ग्राम रायपुर निवासी 18 वर्षीय अभिषेक कुमार (पुत्र महेश कुमार) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार अब्दुल सलीम और उनकी पुत्री जिया खालिदा भी चोटिल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सभी घायलों को तत्काल बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त ट्रैफिक नियम लागू कराने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |