Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाहनों की चोरी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारीध्बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0शहर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को थाना को0शहर व एसओजीध्सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को जरिए मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0शहर क्षेत्रांतर्गत कचहरी तिराहे के पास से 01 व्यक्ति पवन कुमार विश्वकर्मा पुत्र प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पवन उपरोक्त की निशानदेही पर उसके अन्य 03 साथियों महेश कुमार बिन्द पुत्र शोभनाथ बिन्द निवासी डेरवा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, रमेश केशरी पुत्र शिवपुजन केशरी निवासी गैपुरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व पिन्टु कुमार बिन्द पुत्र सुद्धू कुमार बिन्द निवासी थानीपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 अन्य मोटर साइकिल (कुल 02 मोटर साइकिल), 11 अदद इंजन, 03 अदद कटी हुई चेचिस, 06 सेलेन्सर, 04 अदद मोटर साइचकिल की टंकी, 22 अदद मोटर साइकिल की रिंग व मोटर साइकिल के अन्य पार्ट्स बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को०शहर पर बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |