Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का उसके घर से दो सौ मीटर दूर मिला शव! हत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा


कोहंडौर/प्रतापगढ़। जिले में कोहड़ौर थानांतर्गत मंगलवार की रात साढ़े दस बजे थाना क्षेत्र के भावापुर निवासी विनोद कुमार सुत किशोरी लाल 36 वर्ष का शव घर से दो सौ मीटर दूर  मिला।

विनोद कुमार की पत्नी ने बताया कि रात 9 बजे  शौच करने जाने की बात कह कर घर से निकले।एक घंटा बीत जाने के बाद जब विनोद घर नहीं लौटे तब हम और घर की अन्य महिलाएं उन्हें खोजने निकली।खोजने में आगे आगे विनोद की पत्नी पीछे अन्य परिजन रहे।घर से दो सौ मीटर उत्तर प्राइमरी पाठशाला भावापुर से थोड़ा पहले लंबरदार के खेत के पास गड्ढे में विनोद का शव पड़ा था। जिसे देखकर पत्नी व अन्य परिजन रोने बिलखने लगे। विनोद मुंह व नाक से खून बह रहा था। बता दें कि रात्रि में ही विनोद के शव को परिजन चारपाई से घर ले गए। गौरतलब हो कि रात में पुलिस को पत्नी ने कोई सूचना नहीं दी।विनोद की मौत की सूचना पर सुबह कोतवाली सदर के सोनाएं निवासी विनोद के मामा जब बुधवार को भावापुर पहुँचे तो उन्होंने देखा कि सीना और गला काला पड़ा था जिससे उन्हें मौत संदिग्ध लगी। पत्नी व परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना न देने पर विनोद की पत्नी को खरी खोटी सुनाई और पुलिस को सूचना दिया।शव को पुलिस ने पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।गांव में चर्चा है कि पत्नी से अवैध संबंधों के चलते विनोद को अपनी जान गवानी पड़ी।विनोद के दो बेटे और एक बेटी है।विनोद का बड़ा भाई मोहन लुधियाना में रहता है।भाई की मौत की सूचना पर वो भी लुधियाना से निकल पड़ा है, जानकारी के मुताबिक भाई के आने के बाद बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उक्त प्रकरण के बाबत कोहड़ौर एसओ धनंजय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |