संग्रामपुरः एचपीवी वैक्सीन के बारे में स्कूली छात्राओं को किया गया जागरूक
April 10, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष व चिकित्सक भरत श्रीवास्तव द्वारा एच पी वी वैक्सीन प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर संतोष सिंह ने स्कूली छात्राओं को बताया कि यह नि शुल्क टीका है जो सीएचसी सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया जाएगा।जो भविष्य के गंभीर खतरों से सुरक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि 9 वर्ष 14 वर्ष की लड़कियों के लिए सबसे प्रभावी है। उन्होंने बताया कि इस वैक्सिनेशन से सर्वाइकल कैंसर ( गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के लिए भ्च्ट वैक्सीन लगाई जा रही है।इसमें केवल 14 से 15 वर्ष कि किशोरी बालिकाओं को लगाया जाएगा जो मुफ्त में लगाई जाएगी।इस कार्यक्रम को लेकर भरत श्रीवास्तव ने बताया कि आज पूरे विश्व में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में फैल रहा है इसी के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग मंत्रालय द्वारा 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को निशुल्क टीका लगाया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य एचपीवी वैक्सीन के प्रति स्कूली किशोरी बालिकाओं को जागरूक किया गया है उन्हें स्क्रीन के माध्यम से भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के रोकथाम के लिए यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को लगवाने व इससे लाभ के बारे में जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम बीपीएम शम्भू नाथ पाण्डेय बीसीपीएम तीर्थराज यादव, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संग्रामपुर की अध्यापिका व स्कूल की किशोरी छात्राएं इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुई।
