तिलोईः उधारी विवाद में युवक की पिटाई, केस दर्ज
April 13, 2026
तिलोई/अमेठी। तिलोई क्षेत्र के थाना शिवरतनगंज अंतर्गत दस हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जगतपुर गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र रामतीरथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि धर्मेंद्र पुत्र रामदास ने उनसे दस हजार रुपये उधार लिए थे। इसी बात को लेकर रामनरेश पुत्र रामदास, अनुज, अनिकेत और अमित पुत्रगण रामनरेश ने उनके साथ गाली-गलौज की।आरोपियों ने लाठी-डंडों से विनोद की जमकर पिटाई की। जब पीड़ित की भाभी और भाई बीच-बचाव करने आए, तो उन्हें भी पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मारपीट में सभी को गंभीर चोटें आई हैं।शिवरतनगंज पुलिस ने विनोद कुमार की तहरीर के आधार पर रामनरेश सैनी, अनुज, अनिकेत और अमित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
.jpg)