Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब! मौनी जी महाराज के आगमन से भक्तिमय हुआ माहौल


जायस/अमेठी।  क्षेत्र के ग्राम पूरे बाबू (जनापुर) में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चैथे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शाम होते ही कथा स्थल पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर हो गया कथा के इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 श्री मौनी जी महाराज का आगमन हुआ। उनके पावन सान्निध्य ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। मंच पर पहुंचते ही मुख्य यजमान भुवनेश्वर सिंह बडे पुत्र शशि प्रताप सिह अपने धर्म पत्नी एंव छोटे अनुज सापरिवार के साथ अरूण प्रताप सिंह उर्फ पिन्टू सिंह सहित समस्त सिंह परिवार व भक्त गणों ने महराज जी का आशीर्वाद लिया उनके प्रवचनों और उपस्थिति से भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। कथा व्यास अयोध्या से पधारे पंडित मिश्रा जी ने अपने मधुर प्रवचनों और अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके मुखारविंद से निकले भक्ति रस में डूबे शब्दों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। पूरे पंडाल में भजन-कीर्तन और ष्राधे-राधेष् के जयघोष लगातार गूंजते रहे ,कथा के दौरान धर्म,भक्ति, सत्संग और सदाचार के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला गया। प्रवचनों के माध्यम से लोगों को जीवन में सकारात्मकता अपनाने और धार्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लेते हुए आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया इस भव्य आयोजन में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति द्वारा बैठने, पेयजल और प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े पूरे क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर गहरा उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है। कथा के प्रत्येक दिन बढ़ती भीड़ यह दर्शा रही है कि लोगों में धार्मिक आयोजनों के प्रति विशेष श्रद्धा और जुड़ाव बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |