Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: विधायक सुरेश पासी ने हरी झंडी दिखाकर ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली को किया रवाना


शुकुलबाजार/अमेठी। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुरेश पासी एवं खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।रैली खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर से शुरू होकर कस्बा के विभिन्न मार्गों से होती हुई जैनब गंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मर्दानपुर में संपन्न हुई। रैली के दौरान शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया और लोगों से अपने बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराने की अपील की गई।रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक, ग्राम प्रधान व स्थानीय लोग शामिल रहे। कई प्रतिभागियों ने बाइक और कार से भी रैली में हिस्सा लेकर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। रैली समापन के अवसर पर विधायक सुरेश पासी ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने की अपील की है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र शुक्ल ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित कराने के लिए प्रेरित किया। रेडी का संचालन शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुश पांडे ने किया। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, विक्रमादित्य, अनूप, संदीप यादव, सूरज यादव, श्याम यादव,  आलोक, अमित शर्मा, नासिर हुसैन सहित तमाम शिक्षक व क्षेत्र के संभ्रात लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |