संग्रामपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह ने भवसिंहपुर मे सुनी भागवत कथा
April 08, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व अमेठी नरेश डॉ संजय सिंह संग्रामपुर क्षेत्र के भवसिंहपुर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन की कथा का रसपान करने पहुंचे।पडांल में पहुंचने पर श्रीमद्भागवत कथा आयोजक परिवार से अपने राजा का भव्य स्वागत किया पसंग्रामपुर के भवसिंहपुर पांचवें दिन की कथा को कथावाचक विनीत जी महराज ने भगवान जन्म के बाद उनकी बाल लीलाओं का वर्णन किया सबसे पहले नंदोत्सव की कथा सुनाते हुए बताया कि नंद बाबा के यहां पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।यह सुनकर गांव में बधाई गीत गाये गये मिठाइयां बांटी गई और चारों तरफ खुशियां ही खुशियां दिखी भगवान कृष्ण के बाल लीलाओं में पूछना वध ,माखन चोरी, गोर्वधन पूजा और कालिया दमन प्रसंगों का वर्णन किया।कथा वाचक ने माखन चोरी में भगवान अपनी माता यशोदा से माखन चोरी के आरोप को निराधार बताने वाले पंक्तियों का व्याख्यान करते हुए पहले उन पंक्तियों को सुनाया मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो। इन पंक्तियों का व्याख्यान कथा वाचक बड़े मार्मिक ढंग से किया सभी श्रोताओं में मानो भगवान की यह लीला सामने दिखाई दे रही है। भगवान इंद्र के कोट से ब्रजवासियों को बचाने के लिए भगवान श्री कृष्ण सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर धारण किया । पांचवें दिन की कथा में रास लीला की कथा के माध्यम से कथा वाचक ने बताया कि वासना से दूर दो आत्माओं के मिलन को रास लीला कहते हैं उन्होंने बताया कि भगवान की बांसुरी की आवाज सुनकर सभी ब्रजबालाए एकत्रित होकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम धुन में मग्न हो जाती है।वहीं उद्धव संवाद व मथुरा गमन का भी वर्णन किया गया । पांचवें दिन की कथा में श्रोताओं से भरा पंडाल जिसमें महिला की संख्या सबसे अधिक रही है।इसमें मुख्य अतिथि अमेठी नरेश डॉ संजय सिंह मुख्य यजमान अवधेश सिंह,द्वारिका सिंह,अजय सिंह, राजकुमार सिंह, आकाश सिंह , परविन्द्र सिंह,व क्षेत्रीय लोगों ने भगवान की आनन्दमयी कथा का आनंद लिया ।
