Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः पोस्टर विवाद पर सपा का अल्टीमेटम, एएसपी को सौंपा ज्ञापन


अमेठी। जिले में समाजवादी पार्टी ने यूपी सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए अल्टीमेटम जारी किया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। कार्रवाई न होने पर सपा नेताओं ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के कार्यालय पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीते दिन जिले के विभिन्न स्थानों पर सपा प्रमुख के खिलाफ पोस्टर लगाए गए, जिससे माहौल खराब करने की कोशिश की गई, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि सपा प्रमुख के खिलाफ लगाए गए पोस्टर बेहद निंदनीय हैं और यह एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ हैं और समाज में गलत संदेश देती हैं। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक दोषियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जो चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी व्यापक स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सपा अपने नेता के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। इस मौके पर जिला महासचिव अरशद अहमद, मनीराम वर्मा, चंद्रशेखर यादव, सोनू अंसारी, राम प्रसाद यादव, गुंजन सिंह, दीपू तिवारी, वसीम खान, अशोक कुमार सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।इसकी जानकारी राजेश मिश्र प्रवक्ता समाजवादी पार्टी ने दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |