मुसाफिरखानाः तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
April 01, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना मुसाफिरखाना पुलिस ने बुधवार को एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने विशद मिश्रा उर्फ घन्नू पुत्र स्वर्गीय अर्जुन प्रसाद मिश्रा निवासी वैदोलिया मजरे उत्तरगांव, थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुसाफिरखाना में मुकदमा संख्या 60ध्26 धारा 3ध्25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल अजय कुमार पाल तथा कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह शामिल रहे।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ सुलतानपुर और अमेठी जनपद के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
