Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः ऑपरेशन चक्रव्यूह सफल!210 अपराधी को मिली सलाखे


अमेठी। जनपद मे एसपी द्वारा पूरे जनपद मे चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यू के तहत विभिन्न थानो द्वारा कर्रवाई करते हुये 210 अपराधी जहां जेल भेजे गए वही  45 वाहन सीज तथा 30 लाख से अधिक स्मैक बरामद किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने 324 ग्राम स्मैक, 218 लीटर अवैध कच्ची शराब और ढाई किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अतिरिक्त, 9 तमंचे और कई जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।ऑपरेशन चक्रव्यूह का उद्देश्य जिले में अपराधों पर अंकुश लगाना है। इस अभियान के परिणामस्वरूप, पिछले एक महीने में लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में 100 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। चोरी की घटनाओं में भी 52 प्रतिशत की कमी आई है। पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत एक महीने में लापता हुए 21 लोगों को भी सकुशल बरामद किया है। यह अभियान रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक चलाया जाता है, जिससे रात के समय होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |