Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः दो चोर गिरफ्तार, चोरी की बकरियां बरामद


अमेठी। जनपद की कोतवाली अमेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बकरी चुराने वाले दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना अमेठी पुलिस ने  मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों 01. अंसार उर्फ चितऊ उर्फ समीर पुत्र नासिर अली उर्फ खूंटी निवासी ग्राम भैंसना थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 31 वर्ष व. नफीस पुत्र सफीक निवासी निवासी ग्राम अठेहा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनो अभियुक्त उपर्युक्त मोटरसाइकिल पर 02 बकरियां बांधे हुये थे । जिसके संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि इनमें से 01 बकरी करीब 03 माह पहले ग्राम खजुरी व 01 बकरी 03-04 दिन पहले ग्राम गिरधरशाह कोरारी से चोरी की गई थी । जिसके संबंध में थाना अमेठी पर अभियोग पंजीकृत किये गये थे । मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर दिखा न सके । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना अमेठी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अंसार एक शातिर अपराधी हैं जिनके विरुद्ध जनपद अमेठी व जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न थानों पर पूर्व में कई अभियोग पंजीकृत हैं । अभियुक्त अंसार के विरुद्ध चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व गैंगस्टर एक्ट सहित पूर्व में13 अभियोग पंजीकृत हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |