Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या,सीसीटीवी फुटेज वायरल


मिर्जापुर। जनपद में शनिवार सुबह एक अधिवक्ता की हत्या की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारू का पूरा,सद्भावना नगर में मॉर्निंग वॉक के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व ग्राम प्रधान राजीव सिंह (उर्फ रिंकू सिंहध्रिंटू सिंह, उम्र लगभग 45-50 वर्ष) को बाइक सवार दो हमलावरों ने देशी तमंचे (कट्टा) से सटाकर सीने में गोली मार दी। पीड़ित मौके पर ही ढेर हो गए।राजीव सिंह विंध्याचल क्षेत्र के देवरी गांव के रहने वाले थे और पूर्व प्रधान तथा प्रधानपति रह चुके थे। सुबह करीब 7रू15 बजे के बीच जब वे टहल रहे थे,तभी दो बाइक सवार हमलावर आए। एक हमलावर बाइक से उतरकर उनके करीब आया और बिना किसी बात के सीने में गोली मार दी। ब्ब्ज्ट फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है,जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गोली मारने के बाद हमलावर भागने की कोशिश करते हैं,लेकिन उनकी बाइक क्षण भर के लिए अटक जाती है। जब स्थानीय लोग उन्हें पकड़ने दौड़ते हैं,तो हमलावर बंदूक दिखाकर धमकाते हुए फरार हो जाते हैं। पुलिस की कार्रवाईरूघटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पुराने गांव विवाद को हत्या का मुख्य कारण बताया है। नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पांच टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। एसपी ने कहा है कि परिवार से तहरीर मिलते ही जांच शुरू हो गई है और सीसीटीबी फुटेज व गवाहों के बयानों के आधार पर जल्द गिरफ्तारी होगी।स्थानीय आक्रोश और पिछली शिकायतेंरूघटना के बाद अधिवक्ता समुदाय और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।बताया जा रहा है कि राजीव सिंह ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताते हुए कटरा कोतवाली में प्रार्थना पत्र दी थी। इसके अलावा,मात्र एक दिन पहले रेलवे स्टेशन रोड निवासी शिवानी जायसवाल ने भी शराब पीकर धमकी देने वाले आरोपियों को छोड़ देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। स्थानीय लोगों ने डीजीपी उत्तर प्रदेश,आईजी विंध्याचल जोन, एसपी मिर्जापुर और जिला मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय ैप्ज् जांच और कटरा कोतवाली प्रभारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।यह घटना मिर्जापुर की प्रसिद्ध वेब सीरीज की याद दिला रही है, जहां दिनदहाड़े देसी कट्टे से गोली और बाइक पर हमला दिखाया जाता है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीबी फुटेज खंगाल रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |