Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः बिना मान्यता संचालित विद्यालय पर गिरी गाज


अमेठी। खण्ड शिक्षा अधिकारी अमेठी पूजा देवी द्वारा विकास खण्ड अमेठी के धनापुर में बिना मान्यता के संचालित हो रहे स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई करते हुए विद्यालय को बंद करा दिया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में लगभग 70 छात्र उपस्थित पाए गए। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विद्यार्थियों का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में कराया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो और उन्हें शासन द्वारा संचालित शैक्षिक सुविधाओं का लाभ मिल सके। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |