Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आगराः ग्राम पंचायत बैनई कलां में पाँच दिवसीय संगीतमयी बौद्ध कथा का आयोजन संपन्न


एत्मादपुर। ब्लॉक एत्मादपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैनई कलां में आयोजित पाँच दिवसीय संगीतमयी बौद्ध कथा कार्यक्रम में आज सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुजन, मातृशक्ति एवं ग्रामवासियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान बौद्ध कथा के माध्यम से मानवता, करुणा, अहिंसा और सदाचार का संदेश दिया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा। इस अवसर पर ग्राम की बहनों एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा जो स्नेह, सम्मान और अपनत्व मिला, उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अंत में आयोजकों एवं समस्त ग्रामवासियों को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |