संग्रामपुर: शार्ट सर्किट से गेहूं जलकर हुआ राख
April 09, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के कटरा भावलपुर के किसान लल्लन सिंह का एक बीघा गेहूं पकी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया मौके पर पहुंची दमकल के पानी की बौछार से पूरी तरह आग बुझाई गयी।मामला आज दोपहर करीब 1 बजे बिजली के आपस में तार टकराने से उत्पन्न चिनगारी ने गरीब किसान लल्लन सिंह की पकी तैयार गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया ।इस आग पर कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी तो सभी हाथ में बाल्टी - लोटा और डंडे के सहारे आग को बुझाया लेकिन सूचना पर पहुंची दमकल के पानी की बौछार ने पूरी तरह आग की चिनगारी को ठंडा कर दिया किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग की लपरवाही का शिकार किसान बन रहे हैं खेतों के बीच जर्जर लटकते तार होने के कारण आग की घटनाएं हो रही है जिससे किसान प्रकृति की मार से टूट चुका किसान आग के कारण पूरी तरह तबाह हो रहे हैं उन्होंने मांग की बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहरा कर किसान हित में कार्यवाही करनी चाहिए।

