संग्रामपुरः मिसमैच के कारण फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति धीमी
April 09, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। आधार कार्ड और खतौनी ( जमीन के रिकार्ड ) में नाम, पिता के नाम स्पेलिंग में अंतर के कारण फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति धीमी पड़ी हुई है। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के पुन्न पुर व सरैया बड़गांव में खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह की अध्यक्षता में कैंप लगाया गया जिसमें करीब 25 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराई गई। संग्रामपुर में कुल 15247 किसानो की फार्मर रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य कृषि विभाग को दिया गया। लक्ष्य मे मात्र 4078 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करना बाकी है। खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री बनवाने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अभी तक कुल लक्ष्य 15247 किसानों में 4078 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाना बाकी है उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पंचायत भवन पुन्नपुर में 10 किसानो की फार्मर हिस्ट्री बनाई गई है अभी 196 किसानों की फार्मर हिस्ट्री बनाना बाकी है। वहीं सरैया बड़गांव 15 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई गई है। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी समस्या मिसमैच की आ रही है जिसके कारण प्रगति धीमी चल रही है।इस कार्यक्रम में एडीओ कृषि संग्रामपुर चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, अरूण कुमार असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर कृषि विभाग , पंचायत सहायक सुधीर चैधरी और किसान शामिल रहे।

