Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: भरपूर आराम व तनावमुक्त रहना गर्भवती महिलाएं के लिए लाभदायक


संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अभियान में आई गर्भवती महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सलाह दी गई बताया गया कि अप्रैल में गर्भवती महिलाओं को गर्मी से बचाव भरपूर हाइड्रेशन( पानी, नारियल पानी) आयरन -फोलेट युक्त पौष्टिक आहार और नियमित प्रसव पूर्व जांच की सलाह दी गयी। बताया  गया कि शरीर में पानी की कमी न होने पायें पर्याप्त मात्रा में पानी , नारियल पानी,नींबू पानी और ताजे फलों का रस लेना लाभदायक होता है।खाने को लेकर हल्का व सुपाच्य भोजन ही लेना चाहिए।हरी पत्तेदार सब्जियां पालक,मटर,ब्रोकली का सेवन गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। दोपहर में 12 से 4 के बीच बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई।बाहर जाना पड़े तो छाता और ढीले सूती कपड़े पहनना चाहिए। और सबसे महत्वपूर्ण परामर्श गर्भवती महिलाओं को भरपूर आराम करना चाहिए साथ ही तनावमुक्त रहना स्वास्थ्य के लिए लाभान्वित होगा। कार्यक्रम में कुल 54 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ जिसमें 12 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए चिन्हित किया गया 05  गर्भवती महिला एचआरपी चिन्हित हुई उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए दवा दी गई सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां मुफ्त में दी गई।सभी गर्भवती महिलाओं आ लैब के तहत विभिन्न प्रकार की जांच जिसमें सुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लडप्रेशर आदि की जांच हुई। कार्यक्रम में डॉ संतोष सिंह, महिला डॉक्टर रुखसार, लैब असिस्टेंट मुकेश कुमार, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |