Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: पीएचसी में पानी का संकट, मरीज बेहाल


जायस/अमेठी। अमेठी जनपद के तिलोई सीएचसी अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहमऊ में इन दिनों पानी की गंभीर समस्या सामने आ रही है। भीषण गर्मी के बीच मरीजों और तीमारदारों को पीने तक का पानी नसीब नहीं हो रहा, जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कई महीनों पहले केंद्र का समरसेबल पंप जल गया था, लेकिन आज तक उसे ठीक नहीं कराया गया। समरसेबल कक्ष के तार और बोर्ड जले हुए पड़े हैं और पूरा कमरा कूड़ेदान में तब्दील हो चुका है। वहीं, शौचालय और बाथरूम केवल शोपीस बनकर रह गए हैं, जहां पानी के अभाव में उपयोग संभव नहीं है। स्थानीय लोगों और वहां जाने वाले मरी का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं और शासन के निर्देशों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब स्वास्थ्य केंद्रों में ही बुनियादी सुविधाएं नहीं होंगी, तो मरीजों को बेहतर इलाज कैसे मिल पाएगा। अस्पताल जाने वाले मरीज और उनके परिजनों का कहना  है कि जल्द से जल्द समरसेबल पंप को ठीक कराकर पानी की व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि उनको को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |