संग्रामपुर: सड़क दुघर्टना में घायल बच्चा, चल रहा इलाज
April 10, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। क्षेत्र के सोनारी कनू निवासी गुप्ता परिवार में अपने ननिहाल आया 12 वर्षीय बालक निहाल पुत्र सुभाष गुप्ता की सड़क दुघर्टना में घायल हो गया रिस्तेदारो ने निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाए जहां इलाज चल रहा है परिजनों के अनुसार आज दोपहर पैदल निहाल कालिकन धाम जा रहे थे कि अचानक पैर फिसल गया और निहाल मुंह के बल गिर गये और बोलना बंद कर दिया हमलोगों ने तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाये जहां इलाज चल रहा है उन्होंने बताया कि नाक और मुंह पर लगी चोट के कारण अभी निहाल बोल नहीं पा रहा है फिलहाल इलाज के बाद राहत लग रही है।
