अमेठीः शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग
April 10, 2026
अमेठी। जनपद मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्रामसभा नीलकंठपुर दुआरा गाँव में बिजली की शोर्ट सर्किट से भीषण आग लग जाने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन सूचना देने के बाद भी मौके पर फायर ब्रिगेड प्रशासन बचाव कार्य के लिए नहीं पहुँच पाई। राज बहादुर तिवारी,सत्य प्रकाश पाण्डेय, जय प्रकाश पाण्डेय,करुणा शंकर पाण्डेय,उमाशंकर पाण्डेय, राजाराम, अजय पवन पाण्डेय दुर्गा प्रसाद,संजय तिवारी, पवन आदि कई किसानों की फसल जलकर खाक हो गयी।
