Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: कागारौल के प्राथमिक विद्यालय में विकास कार्यों के बाद लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित


कागारौल/खेरागढ़। निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय औरंगपुर, कागारौल में लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने सहभागिता की।

इस अवसर पर विधायक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर कराए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज को सशक्त बनाने का सबसे मजबूत आधार है और सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नवनिर्मित एवं सुदृढ़ ढांचे की सराहना की गई। स्थानीय नागरिकों एवं विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया। विधायक ने सभी के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |