Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा द्वारा पुलिस पेंशनर्स के कल्याण हेतु समर्पित ष्पुलिस पेंशनर्स कार्यालयष् का फीता काटकर किया गया उद्घाटन


आगरा । पुलिस विभाग केवल एक सेवा नहीं, बल्कि एक परिवार है, इसी भावना को चरितार्थ करते हुए पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा श्री दीपक कुमार (प्च्ै) के निर्देशन में पुलिस पेंशनर्स के कल्याण, सुविधा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस लाइन्स, आगरा में नवीनीकृत ष्पुलिस पेंशनर्स कार्यालयष् का उद्धघाटन पुलिस आयुक्त, आगरा  दीपक कुमार (प्च्ै) एवं अपर पुलिस आयुक्त, आगरा  राम बदन सिंह द्वारा पुलिस पेंशनर्स कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर  सय्यद अली अब्बास, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय  अतुल शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय  इमरान अहमद सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण, पुलिस पेंशनर्स एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस कार्यालय का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पेंशन संबंधी कार्यों, शिकायत निवारण एवं अन्य आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस पेंशनर्स के हितों एवं उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। उन्होंने बताया कि रिटायरमेंट केवल सेवा की समाप्ति है, संबंधों का नहीं। पुलिस विभाग अपने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के अनुभव एवं योगदान का सम्मान करता है तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा। यह कार्यालय उन्हें यह अहसास दिलाएगा कि वे आज भी हमारे परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस पेंशनर्स एवं गणमान्य नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण एवं कदम बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |