Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः स्कूल चलो अभियान! डेस्क-बेंच लोकार्पण व छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न


अमेठी। “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत सामाजिक न्याय, एकता एवं मानवाधिकार के कल्याण के लिए समर्पित सम्यक कल्याण वृज सेवा संस्थान, प्रतापगढ़ एवं प्राथमिक विद्यालय बाहाँपुर, विकास क्षेत्र गौरीगंज, जनपद अमेठी के संयुक्त सहयोग से विद्यालय में डेस्कध्बेंच का लोकार्पण एवं छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी गौरीगंज के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र अहम एवं आर्यन तथा अटल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्र शेखर, आलोक, राज और रितिक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता राना एवं शिक्षा मित्र राधेश्याम की सराहना की गई, जिन्होंने शिक्षण कार्य के अतिरिक्त समय देकर बच्चों को नवोदय विद्यालय एवं अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई, जिससे विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। मुख्य अतिथि, बेसिक शिक्षा अधिकारी गौरीगंज संजय तिवारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी गौरीगंज अमेठी अर्जुन सिंह, आदि मौजूद रहे थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |