Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः धान क्रय केंद्र पर अव्यवस्था से किसान परेशान


अमेठी। जिले के कटारी क्रय केंद्र पर विपणन विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं खरीद का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन केंद्र पर पहले से खरीदा गया धान अब तक नहीं हटाया गया, जिससे पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार, केंद्र पर तौल के बाद भी धान को सुरक्षित भंडारण तक नहीं पहुंचाया गया। खराब मौसम के चलते खुले में पड़ा सरकारी धान लगातार भीग रहा है। हालत यह है कि बोरों में रखे धान में अंकुर निकलने लगे हैं, जो रखरखाव में गंभीर अनदेखी को दर्शाता है। धान के ढेर और अव्यवस्था के कारण केंद्र पर जगह की कमी हो गई है, जिससे गेहूं खरीद प्रक्रिया ठीक से शुरू नहीं हो पा रही है। पंजीकरण कराने के बावजूद किसान तौल के लिए भटक रहे हैं और उन्हें बार-बार वापस लौटना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द धान का उठान कर व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि गेहूं खरीद समय पर हो सके और किसानों को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |