Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: बड़ी लापरवाही का नतीजा! गौशाला में गायों को नोच रहे कुत्ते


संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी में एक बार भी गौ सेवा की लापरवाही उजागर होते नजर आ रही है। मामला थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सरैया कनू की अस्थाई गौशाला का एक वीडीओ वायरल हुआ जिसमें दो मृत गाय एक गड्ढे में डाल दी गई है और शिकारी कुत्ता मृतक गायों को नोच रहा है।इस मामले की जानकारी ली गई तो ग्रामीणों ने बताया कि अस्थाई गौशाला में बड़ी लपरवाही की जाती है इस गौशाला में देखभाल नहीं की जाती है रात हो या दिन शिकारी कुत्तों गौशाला में मंडराते रहते हैं स्वस्थ गायों को अपना शिकार बनाने केलिए काटते हैं। कुत्ते की दहशत से गाय बीमार होकर मर जा रही है। फिलहाल कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गाय की दुर्गंध  गांव में फैलती है जिसके कारण बीमारी होने की आंशका गांव में फैल सकती है।इस मामले को लेकर सभी सम्बंधित अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।देखना है आगे किस गौशाला में ऐसी घटना होगी  गौ संरक्षण के नाम पर गायों की सुरक्षा व्यवस्था का मजाक बनाया गया सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गौसेवा फ्लॉप होती दिखाई दे रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |