संग्रामपुरः गैस सिलेंडर का इंतजार, उपभोक्ता परेशान
April 14, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी के रसद विभाग ने अमेठी एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को परेशान करने के लिए क्षेत्र से दूर - दराज क्षेत्र में वितरण केन्द्र बनाकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं आज डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर पूरा देश खुशियां मना रहा है रैलियों में शामिल हो रहा वहीं संग्रामपुर क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर के लिए चिलचिलाती धूप में सिलेंडर लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।यही हाल सभी वितरण केन्द्र पर बना हुआ है । उपभोक्ताओं ने अमेठी रशद विभाग को आरोपित करते हुए आरोप लगाया कि हम लोगों को सूर्योदय से पहले आकर पंक्तिबद्ध होकर सिलेंडर लेकर चावल - चावल बढ़ रहा हूं।वहीं यहां आने के लिए गैस सिलेंडर लाने के लिए अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है।
