Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः व्यापारियो ने मनाई डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती


अमेठी। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती आज पूरे जिले में धूमधाम से मनाई जा रही है।जिले के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर भीमराव अंबेडकर के 135 वें जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ व्यापारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके कार्यो को याद किया।इस दौरान मिशन शक्ति के तहत व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष द्वारा महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। दरअसल आज पूरे जिले में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है।जिले के सभी डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर उनको याद किया जा रहा है।इसी कड़ी में अमेठी के गौरीगंज रोड स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहाँ पर मौजूद सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद किया गया।वही इस मौके पर मिशन शक्ति के तहत कई महिलाओं को।जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए।हम व्यापारी है तो हमे सबको साथ लेकर चलना चाहिए।हमारे यहां जो भी काम करते है हमे उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानना चाहिए।इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल,परिक्रमा कनॉजिया,अजय, सोनू कसौधन,विकास,कमल अग्रहरि,दुर्गेश सोनी,पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी,राजू अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |