Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: अव्यवस्थाओं का अंबार! जिम्मेदारों की चुप्पी किसी बड़े हादसे का इंतजार


जायस/अमेठी। क्षेत्र में अव्यवस्थाओं और प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर लगातार सामने आ रही है। ग्राम सभा जनापुर निवासी मेड़ई राम वर्ष 2018 से सार्वजनिक रास्ते की गाटा संख्या 413 पर हुए अवैध निर्माण को हटाने के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहमऊ की स्थिति भी बदहाल है। यहां शौचालय- बाथरूम केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। समरसेबल पंप और नल लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे मरीजों  को भारी  दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बढ़ती गर्मी से जनापुर में नहर के पास गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन खतरा बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करंट लगने से कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन जेई और अधिशासी अभियंता से कई बार शिकायत करने  के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। बेलवा के पूरे गणेश बख्श में ढीली बिजली लाइन हल्की हवा में ही नीचे झुक जाती है, जबकि गंगागढ़ में मोनू की दुकान के पास झुका हुआ खंभा कभी भी बड़ा हादसा कर सकता है। इसके अलावा कूरा ग्राम सभा के पूरे दलगंजन में जल निगम की लापरवाही से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। जनापुर में भी कई स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन सभी गंभीर समस्याओं पर जिम्मेदार अधिकारी कब कुम्भकर्णी नींद से जागेंगे, या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई करने की कृपा करेगे?।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |