Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः कमरौली पुलिस का सराहनीय कार्य! शातिर अभियुक्त का ट्रैक्टर कुर्क


अमेठी। जनपद अमेठी की कमरौली पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुये शातिर अभियुक्त द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई सम्पत्ति/वाहन कुर्क किया गया है। पुलिस अधीक्षक  सरवणन टी. के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में कल मु0अ0सं0 20/25 धारा 2(ख)(1)/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना कमरौली के अभियुक्त रजनीश सिंह पुत्र राज कुमार सिंह निवासी देवगिरि मजरे संसारपुर थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी द्वारा कार्य सरकार मे अवरोध व सरकारी कर्मचारी को उपहति तथा हत्या का प्रयत्न करने का जघन्य एव गंभीर अपराध से अर्जित की गई 7.53 लाख रुपये का सम्पत्ति (ट्रैक्टर) को थाना कमरौली जनपद अमेठी पुलिस द्वारा जब्त किया गया । थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि उक्त सम्पत्ति अभियुक्त द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई थी ।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |