Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

'यूपी पुलिस में इस साल एक लाख भर्तियां होंगी', सीएम योगी का बड़ा ऐलान


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति-पत्र सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का राज विकास की पहली गारंटी है। इसी सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के वातावरण में देश-विदेश के निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जहां आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ निवेश के लिए सुरक्षित और सहज माहौल उपलब्ध है।

सीएम योगी ने कहा कि अभी पहली बार उत्तर प्रदेश होमगार्ड में भी 41,000 से अधिक भर्ती के लिए अभी पिछले तीन दिनों में परीक्षाएं संपन्न हुई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नत बोर्ड इस वर्ष लगभग 1 लाख नई भर्ती करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड की भर्ती भी होगी। सिविल पुलिस की भी भर्ती होगी। एसआई की भी भर्ती होगी और ये अलग-अलग उसमें ये सब भर्ती की प्रक्रियाएं तेजी के साथ आगे बढ़ी हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये नए उत्तर प्रदेश की वह कथा है, जहां पुलिस केवल कानून व्यवस्था को और गुंडा मुक्त और दंगा मुक्त या माफिया मुक्त प्रदेश ही नहीं बना रही है, बल्कि भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ में भी उत्तर प्रदेश अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकता है और इसमें अप्रत्यक्ष रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस का योगदान हो रहा है। क्योंकि कानून का राज विकास की पहली गारंटी होती है और कानून के उस राज के अंदर ही आज निवेश के लिए देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक यूपी के अंदर आ रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमने कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की है, देश के अंदर पहला राज्य है जिसने 500 से अधिक कुशल खिलाड़ियों को भी उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनाया है। उसी का परिणाम है कि जब भी कोई स्पोर्ट्स मीट होती है नेशनल इंटरनेशनल स्तर पर, तो उत्तर प्रदेश पुलिस अब उसमें अच्छा मेडल प्राप्त करती है और देश ही नहीं दुनिया के अंदर उसकी जो मेडल की संख्या होती है किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अच्छी संख्या होती है। यह किसी भी फोर्स के लिए उसकी क्षमता को प्रदर्शन करने का एक माध्यम मिलता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |