Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखाना: बाबा साहब जी की जयंती पर निकली शोभायात्रा


मुसाफिरखाना/अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य और ऐतिहासिक झांकी का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। गांव-गांव से निकली झांकियां मुसाफिरखाना बीआरसी कैंपस में एकत्रित हुईं, जहां से विशाल शोभायात्रा पूरे कस्बे में निकाली गई। झांकी में बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को आकर्षक रूप से दर्शाया गया। बच्चों ने विभिन्न झांकियों में भाग लेकर उनके विचारों को जीवंत किया, वहीं महिलाएं और युवक पूरे जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान ‘जय भीम’ और ‘बाबा साहब अमर रहें’ के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने झांकी का स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया, वहीं क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर श्रीपाल पासी शिवराम करी बसंत लाल कोरी आज जैसे बड़े नेता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |