Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा, तैयारियाँ पूरी


अमेठी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पावन प्रज्ञा पुराण कथा, गायत्री महायज्ञ एवं पुस्तक मेला के शुभारंभ पर आज 15 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। गायत्री शक्तिपीठ, अमेठी सहित पूरे नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। गायत्री परिवार के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से जनसंपर्क अभियान चलाकर घर-घर आमंत्रण दे रहे हैं और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। यह भव्य यात्रा देवी पाटन मंदिर से प्रारंभ होकर सगरा तिराहा, गांधी चैक, हनुमान गढ़ी और अंबेडकर तिराहा होते हुए गायत्री शक्तिपीठ, अमेठी पर संपन्न होगी। यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं, श्रद्धालु और समाज के प्रबुद्धजन शामिल होंगे। गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस भव्य कलश यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ करें और 15 से 19 अप्रैल तक चलने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |