मिर्जापुर: आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में माह मार्च में मिला प्रथम स्थान
April 08, 2026
मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के कुशल निर्देशन में, नितेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर(नोडल अधिकारी) के निकट पर्यवेक्षण में तथा नीरज कुमार पाठक प्रभारी आईजीआरएस के नेतृत्व में जनसुनवाई समाधान प्रणाली के माध्यम से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराया जाता है । एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा माह मार्च 2026 में जारी रैंकिंग में जनपद मीरजापुर को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है साथ ही जनपद के थाना(महिला थाना, को0शहर, को0कटरा, विन्ध्याचल, को0देहात, चील्ह, कछवां, पड़री, जिगना, ड्रमण्डगंज, सन्तनगर, अदलहाट, जमालपुर,अहरौरा,मड़िहान व राजगढ़) को भी मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला है। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा प्रभारी आईजीआरएस सहित पुलिस टीम को आगे भी इसी प्रकार से पूर्ण मनोयोग एवं लगन के साथ अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया।
.jpg)