Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: आरोग्य मेले में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, एएनएम घंटों नदारद, मरीज परेशान! टीकाकरण के लिए इंतजार करती रहीं महिलाएं, कई केंद्रों पर जांच तक नहीं हुई


बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई नजर आईं। कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एएनएम समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं, जिससे टीकाकरण कराने आई महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा।नगर के मोहल्ला दुबे स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम पूनम सुबह 11रू30 बजे तक अनुपस्थित रहीं, जबकि महिलाएं सुबह 10 बजे से ही टीकाकरण के लिए लाइन में लगी थीं। मामले की शिकायत अधीक्षक आलमगीर से की गई, जिसके बाद नाराजगी जताने पर एएनएम ड्यूटी पर पहुंचीं।डॉ. पराग ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, लेकिन दोपहर 12 बजे तक केवल 25 मरीज ही जांच कराने पहुंचे। प्रचार-प्रसार की कमी के चलते मेले में अपेक्षाकृत कम भीड़ देखने को मिली।बड़ा गांव, ईट गांव, चुरा सकतपुर, नवोदय सितारगंज सहित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अव्यवस्थाएं बनी रहीं। कई स्थानों पर दोपहर 3 बजे तक 40 से अधिक मरीज नहीं पहुंचे, जबकि दियोरिया और ईट गांव में शुगर, टाइफाइड सहित अन्य जरूरी जांच भी नहीं हो सकीं।स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई और व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |